डेटा व्याख्या प्रश्न (Data Interpretation Question)
Important for All Competitive Exam
निम्नलिखित प्रश्न UGC NET परीक्षा के 24 सितंबर 2020 के प्रथम शिफ्ट में पूछे गए थे। इसमें एक तालिका दी गई थी जिसमें एक जिले में वर्षवार सब्जियों के उत्पादन (टन में) का विवरण था। तालिका के आधार पर विभिन्न प्रकार के विश्लेषणात्मक प्रश्न पूछे गए थे।
प्रश्न:
किस वर्ष / किन वर्षों में आलू का उत्पादन उसके औसत उत्पादन से कम रहा?
- A. 2016
- B. 2014
- C. 2015
- D. 2017
सही विकल्प चुनिए:
- केवल A और B
- केवल A, B, D ✅
- केवल C
- केवल C और D
स्पष्टीकरण:
कुल उत्पादन (टन में): 200, 500, 300, 100, 700, 800
औसत = (200 + 500 + 300 + 100 + 700 + 800) / 6 = 433.33 टन
औसत से कम उत्पादन वाले वर्ष: 2014 (200), 2016 (300), 2017 (100)
अतः सही उत्तर: केवल A, B, D
प्रश्न:
किस वर्ष टमाटर का उत्पादन सबसे कम है?
- 2014
- 2017
- 2019
- 2016 ✅
उत्तर:
सभी वर्षों में टमाटर का उत्पादन इस प्रकार था:
- 2014: 50 टन
- 2015: 70 टन
- 2016: 40 टन ✅
- 2017: 80 टन
- 2018: 70 टन
- 2019: 90 टन
अतः सही उत्तर है: 2016
प्रश्न:
वर्ष 2018 में सब्जियों का सकल उत्पादन कितना है?
विश्लेषण:
वर्ष 2018 में सब्जी उत्पादन (टन में):
आलू = 700, टमाटर = 70, प्याज = 500
कुल = 700 + 70 + 500 = 1270 टन
प्रश्न:
वर्ष 2018 की अपेक्षा वर्ष 2019 में सब्जियों के कुल उत्पादन में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?
गणना:
वर्ष 2018 का कुल उत्पादन = 1270 टन
वर्ष 2019 का कुल उत्पादन = 1490 टन
वृद्धि = 220 टन
प्रतिशत वृद्धि = (220 ÷ 1270) × 100 = 17.32% ≈ 17.2%
प्रश्न:
किस वर्ष में सब्जी की उत्पादकता सर्वाधिक है?
विश्लेषण:
वर्ष 2019 में कुल उत्पादन = आलू (800) + टमाटर (90) + प्याज (600) = 1490 टन
यह सभी वर्षों में सर्वाधिक है।
0 Comments
📢 अपनी राय या प्रश्न नीचे कमेंट करें – हम हर सुझाव का स्वागत करते हैं। कृपया शिष्ट भाषा का प्रयोग करें।
✅ नोट: आपका कमेंट पहले मॉडरेशन में जाएगा, फिर पब्लिश किया जाएगा।